Connect with us

आजमगढ़

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की मंडल कार्यशाला

Published

on

Loading...
Loading...

सेवा कार्यों से समाज के हर वर्ग से जुड़ने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

सरायमीर (आजमगढ़)। सरायमीर-पवई लाडपुर पंचायत भवन में भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित मंडल कार्यशाला और शक्ति केंद्रों पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।

सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान

वक्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़ना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामभुवन मौर्य ने की और संचालन मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री आशुतोष राय रहे। विशिष्ट अतिथियों में पंकज जी, जिला मंत्री शैलेश प्रजापति, मंडल प्रभारी नीरज सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री धीरज शुक्ला और जिला सह-आईटी संयोजक संदीप अस्थाना शामिल रहे।

समन्वय से अभियान सफल बनाने पर जोर

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अभियान को सफल बनाने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सभी से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page