Connect with us

गाजीपुर

नैनो उर्वरकों के प्रयोग से लागत घटाने पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर में सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, किसानों को नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी के लाभ बताए

सैदपुर (गाजीपुर)। ब्लॉक सभागार सैदपुर में सोमवार को इफको की ओर से नैनो उर्वरकों पर आधारित एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हैफेड निदेशक संजय सिंह ने की। इसमें सैदपुर तहसील के सहकारी समितियों के सचिव और सहकार सारथी समेत 60 से अधिक लोग शामिल हुए।

नैनो उर्वरकों की दी जानकारी

मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के सचिव सुनील वर्मा रहे। इस दौरान अपर जिला सहकारी अधिकारी सैदपुर दीपक सिंह, इफको वाराणसी के रीजनल मैनेजर अक्षय कुमार पांडेय और जिला सहकारी अधिकारी शरद सिंह मौजूद रहे। अक्षय कुमार पांडेय ने नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी और नैनो जिंक के प्रयोग की विधि व लाभ की जानकारी दी।

किसानों को जागरूक करने पर जोर

उन्होंने कृषि विभाग के कार्यक्रमों के दौरान किसानों को नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। बताया गया कि इससे खेती की लागत कम करने और फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

500 एमएल नैनो डीएपी से बीज शोधन

इफको क्षेत्राधिकारी सचिन तिवारी ने जैव उर्वरक, सागरिका और जल-विलेय उर्वरकों के प्रयोग एवं लाभ बताए। उन्होंने बताया कि 500 एमएल नैनो डीएपी की बोतल की कीमत 600 रुपये है और इससे करीब 100 किलोग्राम बीज का शोधन किया जा सकता है। बीज शोधन से बेहतर जमाव और जड़ों के विकास में मदद मिलने की जानकारी दी गई।

समितियों को व्यवसाय बढ़ाने की अपील

जिला सहकारी बैंक के सचिव सुनील वर्मा ने सहकारी समितियों को नैनो उर्वरकों और अन्य उत्पादों का अधिक से अधिक व्यवसाय कर समितियों को विकसित करने की बात कही। अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इफको किसानों की संस्था है। किसानों को नई तकनीक आधारित नैनो उर्वरकों और अन्य उत्पादों के प्रति जागरूक कर दानेदार उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की दिशा में प्रयास जरूरी हैं।

60 से अधिक लोग रहे मौजूद

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सचिव, सहकार सारथी, इफको एसएफए हॉटस्पॉट वेद प्रकाश राय समेत 60 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page