गोरखपुर
मोबाइल छिनैती का आरोपी गिरफ्तार
महिला से झपट्टा मारकर छीना था मोबाइल, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फोन बरामद किया
गोरखपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
पीछे से आया और मोबाइल छीना
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को एक महिला काम पर जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से पीछे से आए आरोपी ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने दबोचा
मामले की जांच के दौरान महिला उपनिरीक्षक माधवी सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी निक्कू उर्फ राहुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छिनैती का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
मुकदमे में बढ़ी धारा
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
