Connect with us

गोरखपुर

महर्षि कश्यप जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

15 सितंबर को पूजन-हवन के बाद निकलेगी शोभायात्रा, जगह-जगह होगा स्वागत

गोरखपुर। श्री कसौधन वैश्य कल्याण समिति शेषपुर पंचायती मंदिर के तत्वावधान में 15 सितंबर को कुलगुरु महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम की जानकारी दी।

Loading...

सुबह होगा पूजन-हवन

समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह नौ बजे शेषपुर स्थित कसौधन पंचायती मंदिर में महर्षि कश्यप का पूजन, हवन, कथा और आरती होगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे लालडिग्गी स्थित श्री दुर्गा हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इन मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा

शोभायात्रा लालडिग्गी से मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, चरन लाल चौक, आर्य नगर, थवई पुल, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक और गीता प्रेस होते हुए पुनः लालडिग्गी पहुंचेगी। यहां आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समारोह में सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, महापौर सहित समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page