गाजीपुर
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
Loading...
Loading...
भांवरकोल पुलिस ने सलारपुर चट्टी से दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज
भांवरकोल (गाजीपुर)। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 19 वर्षीय युवक को भांवरकोल पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सलारपुर चट्टी से करीब 10:30 बजे आरोपी सुधीर राजभर पुत्र अवधेश राजभर, निवासी दरियापुर, थाना नरही, बलिया को पकड़ा गया।
Loading...
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना भांवरकोल में मु.अ.सं. 181/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक श्याम सिंह ने पुलिस टीम के साथ की। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Continue Reading
