Connect with us

गाजीपुर

मारपीट के मामले में सात वारंटी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बरेसर पुलिस ने अलग-अलग गांवों से दबोचा, कोर्ट में किया पेश

बरेसर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय जेएम-03 मुहम्मदाबाद से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर 13 सितंबर को सभी को उनके घरों से पकड़ा गया।

Loading...

गिरफ्तार आरोपियों में राजनाथ बिन्द निवासी खानपुर, नन्दे और सुधीर निवासी मलिकपुरा, अजीत निवासी लोहवा, देव किशुन निवासी वीरसिंहपुर, गुड्डू बांसफोर निवासी मलाड़ी तथा बेचू राजभर निवासी मनीरपुर शामिल हैं।

थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय और उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने मय हमराह पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page