Connect with us

गोरखपुर

भैसहिया-सिधौली-डेलुआ डीह मार्ग जर्जर, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क

Published

on

Loading...
Loading...

बरसात में जलभराव से बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से मरम्मत की मांग की

सहजनवा। हरपुर बुदहट विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण ग्रामीण संपर्क मार्ग भैसहिया से सिधौली होते हुए डेलुआ डीह तक इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से राहगीरों के लिए आवागमन मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई महीनों से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों में पानी भरे होने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। अभिभावकों के अनुसार बच्चों को साइकिल से स्कूल भेजने में डर लगता है। कई बार बच्चे सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, ऐसे में सड़क की बदहाली से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से मार्ग का जल्द निरीक्षण कराकर मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page