Connect with us

गोरखपुर

रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति से 18 लाख रुपये नकद बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग में पकड़ा गया व्यक्ति, रकम के वैध दस्तावेज नहीं कर सका पेश

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन गोरखपुर पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 18 लाख रुपये नकद बरामद किए। रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम को संजय कुमार गुप्ता, निवासी बिशुनपुरवा, थाना आदापुर, जिला चंपारण, बिहार, उम्र करीब 40 वर्ष के पास एक बैग मिला। तलाशी लेने पर बैग से 18 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में संजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उक्त रकम उसे गोरखपुर के बैंक रोड स्थित अग्रसेन तिराहे से सतीश उपाध्याय से प्राप्त हुई थी और वह रकम लेकर बिहार जा रहा था। हालांकि, पुलिस द्वारा नकदी के संबंध में कागजात मांगे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब या वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद जीआरपी पुलिस ने बरामद नकदी और संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में उच्चाधिकारियों तथा आयकर विभाग की जांच यूनिट, गोरखपुर को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page