Connect with us

गोरखपुर

एम्स का बंद गेट नंबर-3 खोलने की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। एम्स गोरखपुर का गेट नंबर-3 पिछले कई महीनों से बंद होने का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मरीजों और तीमारदारों की परेशानी को देखते हुए प्रताप वाहिनी सामाजिक संस्था ने गेट खोलने की मांग की है।

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गेट बंद होने से मरीजों और तीमारदारों को गेट नंबर-2 से लंबा रास्ता तय कर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।

Loading...

जाम और मरीजों की परेशानी का मुद्दा

संस्था के अनुसार एक प्रमुख गेट से आवागमन होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे आसपास जाम की स्थिति बनती है। गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जल्द कार्रवाई की मांग

राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रशासन से एम्स प्रबंधन से समन्वय कर गेट नंबर-3 जल्द खुलवाने की मांग की। उनका कहना है कि गेट खुलने से मरीजों और तीमारदारों को राहत मिलने के साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page