Connect with us

गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर में दिखेगा गणेश जी का अनोखा रूप

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर गोरखनाथ मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार भगवान गणेश की 25 सिर और 52 हाथों वाली करीब 13 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा तैयार की जा रही है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

दो महीने से चल रहा प्रतिमा निर्माण

प्रतिमा को तैयार करने में कोलकाता से आए कारीगर करीब दो महीने से जुटे हैं। विशाल और जटिल स्वरूप के कारण प्रतिमा निर्माण में बारीकी से काम किया जा रहा है।

हर साल कुछ नया करने की कोशिश

प्रतिमा तैयार करने वाले कार्तिकेय पाल के अनुसार, हर साल गणेश उत्सव में कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में इस बार गणेश जी का बहु-सिर और बहु-भुजा वाला स्वरूप तैयार किया जा रहा है।

80 हजार से अधिक लागत

करीब 13 फीट ऊंची प्रतिमा को तैयार करने में 70 से 80 हजार रुपये से अधिक लागत आने की बात बताई गई है। प्रतिमा पूरी होने के बाद गणेश चतुर्थी पर यह श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनेगी।

ब्यूरो चीफ गोरखपुर राम जोखन पाण्डेय, जयदेश

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page