Uncategorized
वृद्धाश्रम को रेडक्रॉस ने दीं 25 कुर्सियां
बुजुर्गों के चेहरे पर दिखी खुशी, सदस्यों ने सेवा को बताया आत्मसंतोष का माध्यम
भदोही। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भदोही शाखा की ओर से गोपीगंज स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सहायता के लिए 25 कुर्सियां प्रदान की गईं। कुर्सियां उपलब्ध कराने में रेड क्रॉस सोसाइटी के कई सदस्यों ने सहयोग किया।
वृद्धों की सेवा से मिलती है आत्मसंतुष्टि
इस अवसर पर सचिव डॉ. भारतेन्दु द्विवेदी ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा से आत्मसंतुष्टि मिल रही है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ मिलना चाहिए।
रेडक्रॉस के कार्य की सराहना
कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार जताया। वृद्धाश्रम के संयोजक प्रदोष पंडा ने रेड क्रॉस के कार्य की सराहना करते हुए सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सदस्यों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर अरविंद भट्टाचार्य, नरेंद्र नाथ पाण्डेय, राकेश कुमार वर्मा, अभय कुमार श्रीवास्तव, कमल कुमार आदि रेड क्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे। कुर्सियां मिलने से वृद्धजनों में प्रसन्नता का भाव दिखाई दिया।
