Connect with us

Uncategorized

फरिहा गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों से की बातचीत, पीएचसी पहुंचकर मरीजों की जांच की और दवाएं वितरित कीं

आजमगढ़। विकासखंड रानी की सराय के अंतर्गत फरिहा गांव में मौसमी बीमारी की चर्चा के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पाण्डेय के नेतृत्व में रानी की सराय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कैप्टन डॉ. मनीष तिवारी समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाई।

ग्रामीणों से ली जानकारी

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पाण्डेय ने स्वयं गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और मामले से जुड़ी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौसमी वायरस को लेकर भी ग्रामीणों से जानकारी जुटाई तथा विभिन्न पहलुओं की जांच-पड़ताल की। अधिकारियों के गांव पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों में इसे लेकर चर्चा बनी रही।

किसी अन्य में वायरस नहीं मिला : एसीएमओ

मीडिया से बातचीत में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पाण्डेय ने बताया कि फरिहा गांव में किसी अन्य व्यक्ति में किसी भी प्रकार का वायरस नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि जिस बच्ची की मौत हुई थी, वह पेट दर्द और उल्टी होने के कारण हुई थी।

पीएचसी में मरीजों की जांच और दवा वितरण

गांव का भ्रमण करने के बाद डॉ. उमाशरण पाण्डेय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरिहा पहुंचे। यहां उन्होंने स्वयं मरीजों की जांच की और उन्हें दवाएं वितरित कीं। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की अपील भी की गई।

Advertisement

ताजा भोजन करने की दी सलाह

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों से कहा कि वे अपने परिवार के बच्चों को ताजा भोजन दें। उन्होंने बासी खाना स्वयं नहीं खाने और बच्चों को भी बासी भोजन नहीं खिलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भोजन में सावधानी बरतने से परिवार को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम रही मौजूद

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पाण्डेय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कैप्टन डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. शादाब, डॉ. विनोद, ग्राम प्रधान अबूबकर खान, राजेश यादव, डॉ. सलमान फैजी, फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा, कांस्टेबल रवि मौर्या, अमर बहादुर सिंह, साधना, क्रंदन राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page