Connect with us

मिर्ज़ापुर

तालाब में दिखा बड़ा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

राजगढ़, मिर्ज़ापुर। थाना क्षेत्र के चौखड़ा पिपरवार-शिवपुर पहाड़ी स्थित तालाब में सोमवार शाम करीब चार बजे बड़ा मगरमच्छ तैरता दिखाई दिया। मगरमच्छ नजर आने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

सूचना पर वन दरोगा आलोक पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। हालांकि लगातार बारिश और तालाब में भारी जलभराव के कारण पानी लबालब होने से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ना संभव नहीं हो सका।

Loading...

वन विभाग की टीम ने तालाब को चिन्हित कर मौके पर चेतावनी बोर्ड लगाया। बोर्ड के माध्यम से ग्रामीणों और बच्चों को तालाब के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है। विभाग ने अपील की है कि मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू होने तक लोग तालाब से दूरी बनाए रखें।

वन दरोगा आलोक पटेल ने बताया कि तालाब में बड़े मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। पानी अधिक होने के कारण फिलहाल रेस्क्यू नहीं हो सका है। ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तालाब के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page