Connect with us

वाराणसी

एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा 12 महीने का सुपर डुओलिंगो सब्सक्रिप्शन

Published

on

Loading...
Loading...

बिना अतिरिक्त शुल्क के भाषा सीखने का प्रीमियम अनुभव, मोबाइल, वाई-फाई और डीटीएच ग्राहकों को मिलेगा लाभ

वाराणसी। दुनिया के प्रमुख मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 12 महीने तक सुपर डुओलिंगो की सदस्यता मिलेगी। यह सुविधा एयरटेल के मोबाइल, वाई-फाई और डीटीएच ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

सुपर डुओलिंगो के जरिए ग्राहक विज्ञापन-मुक्त भाषा सीखने का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इसमें अनलिमिटेड एनर्जी, एआई की मदद से रीयल-टाइम बोलने का अभ्यास, व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार अभ्यास और अपनी गलतियों की समीक्षा जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

डुओलिंगो के भाषा सीखने वाले ऐप पर 40 से अधिक भाषाओं के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। छोटे-छोटे पाठ, गेमिफिकेशन, व्यक्तिगत सीखने और एआई आधारित सुविधाओं के माध्यम से भाषा सीखने को आसान और रोचक बनाया गया है। प्लेटफॉर्म पर भाषा के अलावा शतरंज, गणित और संगीत सीखने की सुविधा भी उपलब्ध है।

ग्राहक एयरटेल ऐप के माध्यम से इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए किसी क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी। कंपनी के मुताबिक भाषा कौशल शिक्षा, करियर और वैश्विक अवसरों तक पहुंच का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। ऐसे में साझेदारी के जरिए अधिक लोगों तक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

Advertisement

डुओलिंगो इंडिया में बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख राशि धनानी ने कहा कि भारत कंपनी के महत्वपूर्ण बाजारों में शामिल है। छात्रों, पेशेवरों और तेजी से वैश्विक होते कार्यबल के बीच भाषा सीखने की मांग बढ़ रही है। एयरटेल के साथ साझेदारी से सुपर डुओलिंगो अधिक लोगों तक पहुंचेगा और देशभर के शिक्षार्थियों को बेहतर सीखने का अनुभव मिलेगा।

डुओलिंगो भारतीय शिक्षार्थियों के लिए अपने पाठ्यक्रमों का भी विस्तार कर रहा है। हाल ही में पंजाबी के माध्यम से अंग्रेजी सीखने का पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसके अलावा हिंदी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल और उर्दू सहित भारतीय भाषाओं के माध्यम से सीखने के विकल्प उपलब्ध हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page