Connect with us

गोरखपुर

तलाशी के बहाने युवती से छेड़खानी और चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

शाहपुर पुलिस ने 6,600 रुपये और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की

गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने युवती से छेड़खानी और चोरी के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6,600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की बांसफोर पुत्र वीरेंद्र बांसफोर निवासी जटेपुर उत्तरी, हुमायूंपुर, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर के रूप में हुई है।

तलाशी लेने के बहाने की वारदात

पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को युवती जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने खुद को तलाशी लेने वाला बताते हुए उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि तलाशी के दौरान उसने युवती के दो मंगलसूत्र चोरी कर लिए और एक मोबाइल नंबर पर 5,000 रुपये ऑनलाइन भी ले लिए। इसके बाद किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।

पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 411/2026 के तहत धारा 74, 303(2), 318(4) और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

Advertisement

आरोपी पर आठ मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार विक्की बांसफोर के खिलाफ गोरखपुर के शाहपुर, कैंट, गोरखनाथ और कोतवाली थानों के अलावा देवरिया के सलेमपुर थाने में चोरी, लूट, मारपीट और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6,600 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page