Connect with us

वाराणसी

तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप का आगाज

Published

on

Loading...
Loading...

दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने लीग में बनाए पूरे अंक

नई दिल्ली में वी.डी. नारायण ने कैरम बोर्ड पर गोटियां ब्रेक कर किया उद्घाटन, पहले दिन रोमांचक मुकाबले

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन और गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप का गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हरकिशन सिंह सुरजीत भवन, इंद्रजीत गुप्ता मार्ग में भव्य शुभारंभ हुआ। इंटरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल वी.डी. नारायण ने कैरम बोर्ड पर गोटियां ब्रेक कर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वी.डी. नारायण ने कहा कि संचार क्रांति के चलते खेलों की दुनिया तेजी से बदल रही है। कैरम खेल को भी आधुनिक संचार माध्यमों का सहारा लेकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना होगा, ताकि इसकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके।

समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने की। संचालन एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं आयोजन सचिव भारती नारायण ने किया।

Advertisement

पहले दिन खेले गए लीग मुकाबलों में मोहम्मद शाहिद, शिवदयाल यादव, गौरव गुप्ता, जमशेद आलम, मोहम्मद दानिश, फरमान अंसारी सहित दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर लीग तालिका में पूरे अंक अर्जित किए। गौरव गुप्ता ने मोहम्मद अरशद को, शिवदयाल यादव ने मोहम्मद साहिल को और मोहम्मद दानिश ने मोहम्मद फरमान को पराजित किया।

मैचों का संचालन चैंपियनशिप कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, महासचिव भारती नारायण, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन, चीफ रेफरी सरदार रणवीर सिंह तथा सहायक प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा की देखरेख में हुआ। समाचार लिखे जाने तक अन्य लीग मुकाबले जारी थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page