Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बड़ा कदम, अम्मा फूड्स एंड बेवरेजेस PNG नेटवर्क से जुड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

हर माह 30 LPG सिलेंडरों की खपत होगी खत्म, अब 24 घंटे मिलेगी प्राकृतिक गैसवाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के तहत भेलूपुर स्थित अम्मा फूड्स एंड बेवरेजेस को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क से जोड़ दिया है। इसके साथ ही प्रतिष्ठान की रसोई और अन्य ऊर्जा जरूरतों के लिए पाइपलाइन के जरिए 24 घंटे प्राकृतिक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है।हर महीने 30 LPG सिलेंडरों की होगी बचतगेल के अधिकारियों के मुताबिक, PNG कनेक्शन से पहले अम्मा फूड्स एंड बेवरेजेस में ऊर्जा की जरूरत मुख्य रूप से LPG सिलेंडरों से पूरी की जाती थी। प्रतिष्ठान में प्रतिमाह करीब 30 LPG सिलेंडरों की खपत होती थी। अब PNG की सुविधा मिलने से इन सिलेंडरों की जरूरत समाप्त हो जाएगी। इससे बचने वाले सिलेंडर अन्य उपभोक्ताओं और क्षेत्रों में उपलब्ध कराए जा सकेंगे।भंडारण और परिवहन की झंझट से भी मिलेगी राहतPNG की उपलब्धता से न केवल ऊर्जा की निरंतर आपूर्ति होगी, बल्कि LPG सिलेंडरों के भंडारण, परिवहन और प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियां भी कम होंगी। पाइपलाइन के माध्यम से सीधे गैस मिलने से संचालन अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगा। साथ ही स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ईंधन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा।वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को PNG से जोड़ने पर जोरवाराणसी सीजीडी परियोजना के तहत इस कनेक्शन का क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम ने किया। परियोजना का संचालन महाप्रबंधक सुशील कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कंपनी की ओर से वाराणसी सहित अन्य क्षेत्रों में अधिक से अधिक वाणिज्यिक, औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं को PNG और CNG जैसी स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास जारी है।गेल का लक्ष्य सुरक्षित, विश्वसनीय और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ सतत विकास को गति देना है। कंपनी का कहना है कि PNG और CNG जैसे स्वच्छ ईंधनों का विस्तार स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page