Connect with us

वाराणसी

जेल चलो आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों ने तेज किया जनसंपर्क

Published

on

Loading...
Loading...

गांव-गांव पहुंचकर बांटे पर्चे, 10 अगस्त को शास्त्री घाट पहुंचने की अपील

भूमि अधिग्रहण, महंगाई और श्रम कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर होगा आंदोलन

राजातालाब (वाराणसी)। किसानों और मजदूर संगठनों ने 10 अगस्त को प्रस्तावित “जेल चलो” आंदोलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रविवार को किसान सभा, खेत मजदूर, सीआईटीयू सहित विभिन्न किसान-मजदूर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों में जुलूस निकालकर लोगों को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।

गांवों में बांटे गए पर्चे

कार्यकर्ताओं ने ओदार, बीरभानपुर, मेंहदीगंज, हरिहरपुर, सजोई, सरौनी, लहिया, भतसार, कपरफोरवा बाजार, महमदपुर, चकरा और परमंदापुर सहित कई क्षेत्रों में पहुंचकर पर्चे वितरित किए। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई।

किसानों की समस्याओं को लेकर होगा प्रदर्शन

किसान सभा के संयुक्त मंत्री डॉ. शिव शंकर शास्त्री ने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने किसानों की जबरन भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर पर रोक, मनरेगा को बहाल करने, न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, नीट से जुड़े मुद्दों, हाउस अरेस्ट की व्यवस्था समाप्त करने और नीलगायों से फसलों की सुरक्षा सहित कई मांगें उठाईं।

Advertisement

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिल

जनसंपर्क अभियान में लालमणि वर्मा, डॉ. शिव शंकर शास्त्री, सागर प्रसाद सिंह, कल्लू राम, गुदरी, बेचन प्रसाद, श्यामा प्रसाद, श्याम नारायण, लाल चंद्र, माता प्रसाद, अली अहमद, कमला प्रसाद, गौरी शंकर, मिठाई लाल, अरविंद मौर्य, अलगू राम शास्त्री, सुजीत पटेल और सज्जन पटेल सहित कई किसान नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page