Connect with us

गाजीपुर

मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 5 अगस्त तक बढ़ी

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा समेत कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभागीय पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

गाजीपुर। मत्स्य पालक विकास अभिकरण, गाजीपुर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित विभिन्न राज्य सेक्टर योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 5 अगस्त 2026 कर दी है। विभाग ने अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

इन योजनाओं के लिए किए जा सकते हैं आवेदन

विभाग के अनुसार बढ़ी हुई अवधि में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना, मोती संवर्धन योजना, नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना सहित अन्य योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।

प्रत्येक योजना के लिए अलग आवेदन आवश्यक

मत्स्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवश्यक अभिलेख एवं आवेदन प्रक्रिया विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।

विभाग ने यह भी बताया कि जिन आवेदकों के आवेदन पूर्व वर्षों में निरस्त या प्रतिस्थापित हो चुके हैं, वे भी पुनः आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

यहां से मिलेगी विस्तृत जानकारी

योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन, गाजीपुर स्थित कार्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page