Connect with us

वाराणसी

हाउस टैक्स पर 12% छूट का आज आखिरी मौका, 1.48 लाख भवन स्वामी अब भी बाकी

Published

on

Loading...
Loading...

31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगी रियायत, अब तक 84,386 करदाताओं ने जमा किए 69.30 करोड़ रुपये

ऑनलाइन भुगतान पर 12 प्रतिशत छूट, व्हाट्सएप चैटबॉट से भी घर बैठे जमा कर सकते हैं टैक्स

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी द्वारा संपत्ति कर (गृहकर, जलकर एवं सीवरकर) के भुगतान पर दी जा रही छूट का लाभ उठाने का 31 जुलाई अंतिम दिन है। नगर निगम के अनुसार, निर्धारित तिथि के बाद कर जमा करने वाले भवन स्वामियों को किसी प्रकार की रियायत नहीं मिलेगी और उन्हें पूरा कर अदा करना होगा।

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 84,386 भवन स्वामियों ने नकद, चेक और ऑनलाइन माध्यम से 69.30 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर जमा किया है। इनमें 37,151 करदाताओं ने ऑनलाइन माध्यम से करीब 35 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

1.48 लाख करदाता अब भी नहीं जमा कर सके टैक्स

नगर निगम की सीमा में लगभग 2.33 लाख भवन गृहकर के दायरे में आते हैं। इनमें से करीब 1.48 लाख भवन स्वामियों ने अभी तक संपत्ति कर जमा नहीं किया है। ऐसे करदाताओं के पास 12 प्रतिशत तक की छूट का लाभ लेने के लिए केवल एक दिन का समय शेष है।

Advertisement

ऑनलाइन भुगतान पर मिल रही अतिरिक्त छूट

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 7 मई से संपत्ति कर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन भुगतान करने पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इस प्रकार ऑनलाइन टैक्स जमा करने वाले भवन स्वामियों को कुल 12 प्रतिशत की रियायत मिल रही है।

व्हाट्सएप से भी जमा कर सकते हैं टैक्स

नगर आयुक्त ने बताया कि करदाता घर बैठे भी आसानी से संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। इसके लिए नगर निगम के आधिकारिक व्हाट्सएप चैटबॉट (86018 72601) पर “Hi” भेजना होगा। इसके बाद डिजिटल बिल प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page