Connect with us

वाराणसी

भानपुर में समग्र ग्रामीण विकास परियोजना का निरीक्षण, उप कृषि निदेशक ने देखीं कृषि नवाचार की पहलें

Published

on

Loading...
Loading...

एचडीएफसी बैंक सीएसआर और अंबुजा फाउंडेशन की परियोजना के तहत पॉली हाउस, डेमो प्लॉट और फार्म मशीनरी बैंक का किया निरीक्षण

वाराणसी। पिंडरा ब्लॉक के भानपुर गांव में गुरुवार को एचडीएफसी बैंक (CSR) एवं अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित समग्र ग्रामीण विकास परियोजना का उप कृषि निदेशक, वाराणसी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसानों के लिए संचालित विभिन्न कृषि गतिविधियों और नवाचारों का जायजा लिया गया।

पॉली हाउस और आधुनिक खेती का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक ने पॉली हाउस, डेमो प्लॉट, सब्जी उत्पादन इकाइयों तथा फार्म मशीनरी बैंक का अवलोकन किया। उन्होंने परियोजना के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग की ओर से किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अपील की।

Advertisement

अधिकारियों और फाउंडेशन की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान अंबुजा फाउंडेशन से सुनील कुमार चौरसिया, अमन कुमार और जूनियर कुमार उपस्थित रहे। वहीं कृषि विभाग की ओर से सहायक विकास अधिकारी (कृषि) साहब सिंह यादव एवं प्राविधिक सहायक (कृषि) हेमलता भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आधुनिक खेती के लिए प्रेरित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page