Connect with us

बड़ी खबरें

लखनऊ पुलिस की कमान अब तरुण गाबा के हाथ, योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Published

on

Loading...
Loading...

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को बनाया गया नया पुलिस कमिश्नर, तबादला आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल

लखनऊ ब्यूरो।उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में नई नियुक्तियों और जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

तरुण गाबा को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार का अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है।नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही राजधानी की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर उनसे बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page