Connect with us

गाजीपुर

गोपालपुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

जेब से मिले पहचान पत्र से हुई बिहार निवासी युवक की शिनाख्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

जंगल में शव मिलने से फैली सनसनी

खानपुर (गाजीपुर)। खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के जंगल में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल की ओर गए एक व्यक्ति ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पहचान पत्र से हुई मृतक की शिनाख्त

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव पांडे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सिधौना चौकी प्रभारी सुधीर राय ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कराई। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान विनोद कुमार (पुत्र छट्ठू प्रसाद), निवासी बाभन बारा, जिला सिवान (बिहार) के रूप में की।

शव बाहर निकालने में करनी पड़ी मशक्कत

पुलिस के अनुसार शव में सड़न और दुर्गंध होने के कारण आशंका है कि वह एक-दो दिन पहले से पेड़ पर लटका हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। बरसात और दुर्गम रास्ते के कारण शव को पेड़ से उतारकर बाहर लाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पंचनामा सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गाजीपुर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page