Connect with us

गाजीपुर

बरेसर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी था वारंट, पुलिस ने घर से दबोचा

गाजीपुर, 15 सितंबर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने मंगलवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अलग-अलग मामलों में थे वारंटी

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां ने हमराह पुलिसकर्मी के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायालय जेएम-03 से जारी वारंट के आधार पर रमेश पुत्र परमा राम को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 323, 504 और 506 भादवि से संबंधित मामला दर्ज है।

दो अन्य वारंटी भी पकड़े गए

इसके अलावा न्यायालय से संबंधित अन्य फौजदारी वाद में वारंटी नंदलाल पुत्र मरछू राम और धर्मेंद्र राम पुत्र हरिहर राम को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों दहेन्दू गांव के निवासी हैं।

न्यायालय में किया गया पेश

गिरफ्तार किए गए तीनों वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page