Connect with us

गाजीपुर

जलजमाव से निजात को देवकली बाजार में चला अतिक्रमण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

दो जेसीबी से नालियों पर बने चबूतरे हटाए गए, दो दर्जन से अधिक दुकानों के सामने से कब्जे साफ

देवकली (गाजीपुर)। ब्लॉक के भीतरी मुख्य बाजार में जलजमाव की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दो जेसीबी मशीनों की मदद से नालियों पर बनाए गए चबूतरे और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान दो दर्जन से अधिक दुकानदारों के सामने से कब्जे हटाए गए।

नालियों पर कब्जे से प्रभावित थी जलनिकासी

स्थानीय लोगों के अनुसार नालियों पर अतिक्रमण के कारण लंबे समय से बाजार में जल निकासी प्रभावित थी। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से दुकानदारों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी होती थी। जलजमाव को लेकर प्रशासन से लगातार शिकायतें भी की जा रही थीं।

Advertisement

शिकायतों के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

तहसीलदार सुमन यादव ने बताया कि भीतरी बाजार में जलजमाव की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर नाली और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी।

राजस्व और पुलिस टीम रही मौजूद

अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक इंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल अमित कुमार और सेक्रेटरी सुधीर यादव समेत राजस्व टीम मौजूद रही। पुलिस चौकी प्रभारी अनुज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page