Connect with us

गाजीपुर

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिल और बिजली कटौती से भड़के उपभोक्ता

Published

on

Loading...
Loading...

जुलूस निकालकर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीण, अधिशासी अभियंता को सौंपा मांग पत्र

जमानिया (गाजीपुर)। स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल, अघोषित कटौती और जर्जर तारों की समस्या को लेकर मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान से ग्राम फुली के पूर्व प्रधान विजय यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जुलूस निकाला और विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर विरोध जताया।

अघोषित कटौती से परेशानी का आरोप

पूर्व प्रधान विजय यादव ने कहा कि फुली फीडर से जुड़े गांवों में आए दिन बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। उनका आरोप है कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं मिलने से गर्मी और उमस में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्मार्ट मीटर के बिल पर सवाल

ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल और बैलेंस में तेजी से बढ़ोतरी होने की शिकायत की। विजय यादव ने आरोप लगाया कि तकनीकी खामियों के कारण कई उपभोक्ताओं को अधिक बिल मिल रहे हैं। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने वाले उपभोक्ताओं के बिलों को लेकर भी समस्या उठाई।

Advertisement

विभागीय लापरवाही का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय लाइनमैन, जेई और एसडीओ पर शिकायतों का समय से समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाशंकर यादव ने कहा कि समस्याओं का समाधान किए बिना स्मार्ट और प्रीपेड मीटर की व्यवस्था लागू करना उचित नहीं है। रईसुल होदा ने भी उपभोक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

अधिशासी अभियंता को सौंपा मांग पत्र

जुलूस विद्युत कार्यालय पहुंचा, जहां उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता प्रहलाद कुमार को मांग पत्र सौंपा। अधिशासी अभियंता ने बिजली कटौती की समस्या दूर करने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान शिवबचन सिंह यादव, दयाशंकर सिंह यादव, उमराव यादव, मनीष, प्रमोद यादव, दीपक सिंह यादव, रईसुल होदा, रजनीकांत यादव, हदीस, शमशाद, मिशबाहुल हक, सियाराम यादव और दिनेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page