Connect with us

गाजीपुर

गुरुपूर्णिमा पर स्व. देवब्रत चौबे को श्रद्धांजलि, विवेक चौबे ने किया नमन

Published

on

Loading...
Loading...

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के वाराणसी मंडल अध्यक्ष बोले- पिता ही थे मेरे प्रथम राजनीतिक गुरु, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गुरुपूर्णिमा पर किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

खानपुर (गाजीपुर)। गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के वाराणसी मंडल अध्यक्ष विवेक देवब्रत चौबे ने अपने स्वर्गीय पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. देवब्रत चौबे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें अपना प्रथम राजनीतिक गुरु बताते हुए उनके आदर्शों और संस्कारों को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।

जनसेवा और राष्ट्रहित का दिया संदेश

विवेक देवब्रत चौबे ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें जनसेवा, समाज के प्रति उत्तरदायित्व, सत्यनिष्ठा और संघर्षशीलता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने सिखाया कि राजनीति पद या प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित का मार्ग है।

कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बने रहे स्व. देवब्रत चौबे

उन्होंने कहा कि स्व. देवब्रत चौबे भाजपा के जुझारू और कर्मठ नेताओं में शामिल थे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज की सेवा के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी सादगी, ईमानदारी, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा का भाव आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Advertisement

आदर्शों पर चलने का दोहराया संकल्प

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विवेक देवब्रत चौबे ने कहा कि “गुरु का दिया हुआ संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है।” उन्होंने अपने पिता एवं राजनीतिक गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प दोहराया तथा उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page