Connect with us

गाजीपुर

एलपीजी सिलेंडरों से लदा ट्रक पलटा, सड़क और खेतों में बिखरे 342 सिलेंडर

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद के रायपुर बाजार के पास हादसा, चालक-खलासी सुरक्षित; सिलेंडरों में गैस रिसाव नहीं मिला

रायपुर बाजार के पास हुआ हादसा

बहरियाबाद (गाजीपुर)। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार स्थित कछुआ गांव के पास मंगलवार को एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे 342 इंडेन गैस सिलेंडर सड़क और आसपास के खेतों में बिखर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

चालक और खलासी बाल-बाल बचे

ट्रक चालक कमलेश कुमार के अनुसार ट्रक बिहार से इंडेन गैस सिलेंडर लेकर अकबरपुर अहियाई स्थित इंडेन गैस गोदाम जा रहा था। रायपुर बाजार के पास संकरी सड़क पर संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया। हादसे में चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बच गए।

Advertisement

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही बहरियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से यातायात को सुचारु कराया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए।

सिलेंडरों में नहीं मिला गैस रिसाव

गैस एजेंसी के प्रोपराइटर उमेश सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद गिरे हुए सभी सिलेंडरों की सुरक्षा जांच कराई गई। जांच में किसी भी सिलेंडर से गैस रिसाव नहीं पाया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

लोगों में बना हुआ है भय

क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page