Connect with us

गाजीपुर

नीट में सफलता पर छात्र सूरज गुप्ता का सम्मान, पवन यादव ने बढ़ाया हौसला

Published

on

Loading...
Loading...

प्रथम प्रयास में 583 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन, पिता सुरेश गुप्ता भी हुए सम्मानित

प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देता है: पवन यादव

सादात (गाजीपुर)। नीट-यूजी 2026 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले छात्र सूरज गुप्ता का सामाजिक कार्यकर्ता एवं विद्या बाजार शॉपिंग मॉल, सादात के प्रोपराइटर पवन कुमार यादव ने सम्मान कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्र के पिता अधिवक्ता सुरेश गुप्ता को भी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

583 अंक हासिल कर हासिल की सफलता

सूरज गुप्ता ग्राम महापुर, ब्लॉक सादात, तहसील सैदपुर के निवासी हैं। उन्होंने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में 720 में से 583 अंक प्राप्त कर प्रथम प्रयास में सफलता अर्जित की है। उनके पिता सुरेश गुप्ता अधिवक्ता हैं, जबकि माता रीता कुमारी गुप्ता शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं।

सूरज ने प्राथमिक शिक्षा जेबीएस सैदपुर, हाईस्कूल हरमन माइनर स्कूल चौबेपुर (वाराणसी) तथा इंटरमीडिएट मोदी पब्लिक स्कूल, कोटा (राजस्थान) से 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया है।

Advertisement

पढ़ाई के लिए उपयोगी सामग्री भेंट की

सम्मान समारोह में पवन कुमार यादव ने सूरज गुप्ता को अंगवस्त्र, पैंट-शर्ट का कपड़ा, अटैची और अध्ययन सामग्री सहित उपयोगी उपहार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना सभी का दायित्व है। ऐसे मेधावी छात्र ही आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं।

उन्होंने सूरज को आगे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने तथा भविष्य में समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

आर्थिक सहयोग का भी दिया भरोसा

पवन यादव ने कहा कि यदि भविष्य में सूरज की शिक्षा के दौरान किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी आती है तो परिवार उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों को आगे आकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मदद करनी चाहिए, ताकि उनकी प्रतिभा को सही दिशा मिल सके।

अभिभावकों को दिया संदेश

अधिवक्ता सुरेश गुप्ता ने कहा कि कई अभिभावक बच्चों की पढ़ाई पर खर्च तो करते हैं, लेकिन उन्हें मानसिक और भावनात्मक सहयोग नहीं दे पाते। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और असफलता के समय भी उनका साथ दें।

उन्होंने पवन यादव द्वारा किए गए सम्मान और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान मिला यह उत्साहवर्धन परिवार हमेशा याद रखेगा।

Advertisement

क्षेत्रवासियों ने भी पवन कुमार यादव के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page