Connect with us

वाराणसी

विश्व हिंदू कल्याण परिषद के मंडलीय कार्यालय का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने किया शुभारंभ, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर दिया जोर

पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

वाराणसी। शिवपुर स्थित विश्व हिंदू कल्याण परिषद के मंडलीय कार्यालय का रविवार को संगठन के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

संगठन के उद्देश्यों पर डाला प्रकाश

मुख्य अतिथि करुणेश पांडेय ने कहा कि विश्व हिंदू कल्याण परिषद का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद लोगों के विकास और सहयोग के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज राष्ट्र की मजबूती का आधार होता है। उन्होंने बताया कि संगठन वर्तमान में 23 राज्यों और 9 देशों में सक्रिय है तथा समाज को जोड़ने के उद्देश्य से ‘हिंदू जोड़ो यात्रा’ भी संचालित कर रहा है।

Advertisement

समाजहित के कार्यों से लोगों को जोड़ने पर जोर

राष्ट्रीय संस्था प्रभारी संदीप जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन विभिन्न समाजहित के कार्यों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संयोजक ने संगठन के नव-मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी प्रदान किए।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला प्रभारी आशुतोष जायसवाल, जिला महामंत्री शैलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष परमानंद गुप्ता (मिंटू), सुदीप बनर्जी, आशीष अग्रहरी, सुखदेव राय, आलोक रंजन, प्रवीण श्रीवास्तव, अजय सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शुभ्रा मिश्रा, जिला प्रभारी रचना सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा त्रिवेदी, जिला महामंत्री चांदनी, महामंत्री अनिल विश्वकर्मा, रोली मनखंड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page