Connect with us

वाराणसी

काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता में श्री अंबिका प्रसाद सिंह विद्यालय की छात्राओं का जलवा

Published

on

Loading...
Loading...

भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं छात्राएं

वाराणसी। संत अतुलानंद विद्यालय, कोइराजपुर में आयोजित काशी सांसद टूरिस्ट गाइड जिला स्तरीय प्रतियोगिता में श्री अंबिका प्रसाद सिंह भैरवनाथ विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता के भाषण एवं निबंध लेखन वर्ग में शमा परवीन ने प्रथम, काजल विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा रायमा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्राओं की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद नारायण सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई पहचान मिलती है।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page