Connect with us

बलिया

पोषण ट्रैकर ऐप में लापरवाही पर 39 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

टीएचआर वितरण की फीडिंग में देरी पर तीन दिन में मांगा जवाब, मानदेय रोकने की चेतावनी

बैरिया (बलिया)। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) मुरलीछपरा ने पोषण ट्रैकर ऐप पर टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण की फीडिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में 39 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी संबंधित कार्यकर्तियों से तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सीडीपीओ द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि पूर्व में कई बार मौखिक एवं लिखित निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण ट्रैकर ऐप पर आवश्यक कार्य लंबित पाया गया। इसे विभागीय निर्देशों की अवहेलना मानते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित कार्यकर्तियों के विरुद्ध मानदेय रोकने सहित विभागीय नियमों के तहत अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ), बलिया को भी अवगत करा दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पोषण ट्रैकर ऐप पर समयबद्ध और शत-प्रतिशत डेटा फीडिंग अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page