Connect with us

गाजीपुर

सीबीएसई क्लस्टर-5 खो-खो प्रतियोगिता में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

125 विद्यालयों के बीच रजत पदक जीतकर गाजीपुर का बढ़ाया मान, खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान

जमानियां (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई क्लस्टर-5 खो-खो (बालक) चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 19 से 22 जुलाई 2026 तक सुल्तानपुर के तबीश पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें 25 जिलों के 125 सीबीएसई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, उत्कृष्ट रणनीति और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय देते हुए लगातार मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला सरस्वती मंदिर पब्लिक स्कूल और एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कड़े संघर्ष के बाद विद्यालय ने रजत पदक हासिल कर गाजीपुर जनपद का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा एवं प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा ने विजेता खिलाड़ियों और टीम के कोच शानू को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

सम्मान समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही खेलों में निरंतर उत्कृष्टता और सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page