गाजीपुर
एस.एस. पब्लिक स्कूल के संस्थापक आशुतोष सिंह को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में शिक्षाविदों व गणमान्य लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को किया याद
जमानियां (गाजीपुर)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी स्थित एस.एस. पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय आशुतोष सिंह की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों एवं प्रबुद्धजनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय आशुतोष सिंह ने कई दशक पहले क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जो अलख जगाई थी, उसका लाभ आज भी नई पीढ़ियां प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया और क्षेत्र में शैक्षिक जागरूकता को नई दिशा दी।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय आशुतोष सिंह के विचार, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने समाज को शिक्षा के रूप में जो अमूल्य विरासत दी है, वह आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
