Connect with us

गाजीपुर

भीम आर्मी के 11वें स्थापना दिवस पर जखनियां में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Published

on

Loading...
Loading...

केक काटकर सामाजिक न्याय का लिया संकल्प, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का किया आह्वान

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

जखनियां (गाजीपुर)। आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में जखनियां विधानसभा क्षेत्र में भीम आर्मी का 11वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष भाई जितेंद्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जखनियां विधानसभा के भावी प्रत्याशी विनय सागर ने कहा कि भीम आर्मी अपने गठन से ही गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और समाज में समानता व न्याय स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।

मंडल प्रभारी गोरखनाथ बौद्ध ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प दिवस है। उन्होंने सेक्टर एवं बूथ समितियों के शीघ्र गठन पर बल दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता, सामाजिक परिवर्तन और बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी दिनेश बौद्ध, किसान मोर्चा संयोजक अनिल, भाईचारा मंडल प्रभारी विकास राव, पूर्व मंडल प्रभारी मनोज कुमार गौतम, पूर्व जिला प्रभारी विनोद बौद्ध, विधानसभा उपाध्यक्ष अजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष राहुल रावते, पत्रकार प्रिंस कुमार, युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष चंदन कुमार, ऋतिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page