Connect with us

गाजीपुर

चोरी किए गए जनरेटर के तार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कोतवाली पुलिस ने ददरी घाट स्थित घर से पकड़ा अभियुक्त

बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज, कार्रवाई जारी

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए जनरेटर के तार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त बुधिराम पुत्र राम प्रवेश राम निवासी रायपुर, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को उसके घर ग्राम ददरी घाट, थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 529/2026 के तहत धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण अभियान के तहत आगे भी चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page