Connect with us

गाजीपुर

गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में वारंटी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बरेसर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मलिकपुरा अंडरपास से पकड़ा आरोपी

न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया जारी

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे वारंटी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक घनश्याम पांडेय मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मलिकपुरा अंडरपास के पास से वारंटी मनोज कुमार पुत्र स्व. योगेंद्र राजभर निवासी ग्राम सिउरी, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश (ईसी कोर्ट) में मुकदमा संख्या 295/25 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 420 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज है।

Advertisement

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम पांडेय समेत थाना बरेसर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page