Connect with us

वाराणसी

डीआईओएस ने किया नए कंप्यूटर लैब व व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

आधुनिक सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण की सराहना, विद्यालय की व्यवस्थाओं की की प्रशंसा

वाराणसी। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को श्री अंबिका प्रसाद सिंह भैरवनाथ इंटर कॉलेज का दौरा कर नवनिर्मित कंप्यूटर लैब एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र के लिए उपलब्ध कराए गए आधुनिक उपकरणों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीसी अनुराग दुबे भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने कंप्यूटर लैब, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और विद्यालय की अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि जब भी वह इस विद्यालय में आते हैं, उन्हें प्रसन्नता का अनुभव होता है।

उन्होंने विद्यालय के सामने विकसित किए जा रहे तालाब का भी निरीक्षण किया और उसके सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने निकट भविष्य में पुनः विद्यालय आने तथा भैरवनाथ मंदिर के दर्शन करने की इच्छा भी व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद नारायण सिंह, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह एवं डीसी अनुराग दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page