वाराणसी
गेहूं उत्पादित खाद्य पदार्थों की संरचना, स्वाद और स्वास्थ्य पर दो दिवसीय कॉन्क्लेव में मंथन
ब्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरबिंद बत्रा और भूपेंद्र अग्रवाल सम्मानित
डब्ल्यूपीपीएस कॉन्क्लेव में देशभर के 40 विशेषज्ञों और उद्यमियों ने लिया हिस्सा
वाराणसी। गेहूं से उत्पादित खाद्य पदार्थों के विकास, गुणवत्ता, नवीन संरचना, स्वाद और स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर डब्ल्यूपीपीएस (WPPS) द्वारा आयोजित दो दिवसीय कॉन्क्लेव का रविवार को ताज होटल में समापन हुआ। कार्यक्रम में खाद्य उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों और उद्यमियों ने गेहूं आधारित उत्पादों के भविष्य और उनकी गुणवत्ता को लेकर विस्तार से चर्चा की।
समापन समारोह में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने ऑल इंडिया ब्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरबिंद बत्रा और उत्तर प्रदेश ब्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र अग्रवाल को डब्ल्यूपीपीएस के बैनर तले सम्मानित किया।
खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रभावों पर हुई चर्चा
इस अवसर पर राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि देश की बड़ी आबादी गेहूं से बने खाद्य पदार्थों पर निर्भर है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षा, संरचना और उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर लगातार शोध और चर्चा आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ खाद्य उद्योग में नए प्रयोग हो रहे हैं, जिनसे उपभोक्ताओं को बेहतर और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
9 और 10 जुलाई को आयोजित इस कॉन्क्लेव में देशभर से करीब 40 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इसमें गेहूं आधारित उत्पादों के निर्माण, नई तकनीक, उपभोक्ता पसंद और उद्योग की चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में कमल अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, एसपी बत्रा, कंचन, राघव अग्रवाल, दिशा बत्रा और सक्षम बत्रा सहित कई प्रमुख उद्यमी एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे।
