Connect with us

वाराणसी

अंकों से आगे प्रतिभा की पहचान का अभियान शुरू, ‘बियॉन्ड मार्क्स मूवमेंट’ का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

विद्यार्थियों की रुचि, क्षमता और व्यक्तित्व के आधार पर मिलेगा करियर मार्गदर्शन

प्रो माइंड एकेडमी ने शुरू की तकनीक आधारित करियर असेसमेंट पहल

वाराणसी। विद्यार्थियों की प्रतिभा को केवल परीक्षा के अंकों तक सीमित न रखने और उनकी वास्तविक क्षमता को पहचानने के उद्देश्य से प्रो माइंड एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को ‘Beyond Marks Movement’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के संस्थापक एवं सीईओ राजेश चौधरी ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की पहचान केवल उसके परीक्षा परिणामों से नहीं होती, बल्कि उसकी जन्मजात प्रतिभा, रुचि, व्यक्तित्व और क्षमताएं भी उसके भविष्य को निर्धारित करती हैं। शिक्षा व्यवस्था में ऐसी सोच विकसित करने की जरूरत है, जिसमें बच्चों की वास्तविक योग्यता को समझकर उन्हें सही दिशा प्रदान की जा सके।

‘प्रो माइंड डिस्कवरी’ प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

राजेश चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत संस्था ने अपने तकनीक आधारित करियर असेसमेंट एवं गाइडेंस प्लेटफॉर्म ‘Pro Mind Discovery’ की शुरुआत की है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की प्राकृतिक प्रतिभा, सीखने की शैली, रुचि और संभावित करियर विकल्पों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हर बच्चा अपने आप में एक अलग पहचान रखता है। जरूरत है उसकी क्षमता को पहचानकर उसे सही अवसर और दिशा देने की।

देशभर के शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने की योजना

संस्था की ओर से बताया गया कि ‘बियॉन्ड मार्क्स मूवमेंट’ को आने वाले समय में देशभर के स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से शिक्षकों, अभिभावकों और नीति-निर्माताओं को भी जोड़ा जाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page