Connect with us

वाराणसी

त्रिदेव मंदिर में श्रद्धा के साथ हुआ दादी मंगल पाठ

Published

on

Loading...
Loading...

101 महिलाओं ने किया भक्ति गायन

रानी सती दादी की सजी अलौकिक झांकी, 56 भोग अर्पित कर भक्तों में प्रसाद वितरित

वाराणसी। लंका मार्ग स्थित दुर्गाकुंड के त्रिदेव मंदिर में मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ दादी मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्ति गीतों के साथ मंगल पाठ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री रानी सती दादी, सालासर बालाजी और खाटू श्याम जी के विग्रहों की स्वदेशी फूलों से आकर्षक एवं अलौकिक झांकी सजाकर की गई। इसके बाद पाठ गायिका सीमा केजरीवाल और अनीता तुलस्यान के नेतृत्व में 101 महिलाओं ने संगीतमय दादी मंगल पाठ का सामूहिक वाचन किया।

भक्ति गीतों पर झूमीं श्रद्धालु महिलाएं

मंगल पाठ के दौरान महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए रानी सती दादी को चुनरी अर्पित की। आयोजन के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं को बधाई स्वरूप टॉफियां वितरित की गईं। मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में तीनों विग्रहों को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

इस आयोजन के सफल संचालन में उषा तुलस्यान, सरिता सराफ, सरोज धानुका, शशि तुलस्यान, सरोज खेतान, मीरा अग्रवाल, सरिता त्रिपाठी और किरण तुलस्यान सहित मारवाड़ी समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page