Connect with us

वाराणसी

रथयात्रा मेला क्षेत्र होगा प्लास्टिक मुक्त, दुकानदारों से लिया जाएगा शपथ पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने की तैयारियों की समीक्षा, मार्ग दुरुस्त करने और सीवर समस्या दूर करने के निर्देश

सड़कों को गड्ढामुक्त करने व सफाई व्यवस्था मजबूत रखने का आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

वाराणसी। रथयात्रा मेला को लेकर नगर निगम वाराणसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार भी मेला क्षेत्र को पूरी तरह प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन मेले में दुकान, ठेला और गुमटी लगाने वाले व्यापारियों से पहले ही शपथ पत्र भरवाएगा।

मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर ने अधिकारियों को रथयात्रा मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर ने जलकल विभाग के अधिकारियों को मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को पूरी तरह रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सफाई व्यवस्था, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

Advertisement

बैठक में सड़कों को गड्ढामुक्त करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र, जलकल के महाप्रबंधक अनूप कुमार सिंह सहित अभियंत्रण, स्वास्थ्य, सफाई और जलकल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page