Connect with us

वाराणसी

बाबा नागनाथ की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य

Published

on

Loading...
Loading...

गंगा संरक्षण का लिया संकल्प

असहाय वृद्ध महिलाओं को साड़ियां और फल वितरित कर दी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने गंगा संरक्षण का दिया संदेश

वाराणसी। माँ गंगा की अविरल एवं निर्मल धारा के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबा नागनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रही असहाय महिलाओं को साड़ियां और फल वितरित कर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा नागनाथ जी के व्यक्तित्व और उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए उनका संघर्ष समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से गंगा को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने गंगा संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक सेवा के प्रति अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि बाबा नागनाथ के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Advertisement

कार्यक्रम में विजय लक्ष्मी मिश्रा, राजलक्ष्मी तिवारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किशन दीक्षित, पंकज सिंह, मनोज यादव, प्रशांत सिंह ‘पिंकू’, गोपी यादव, रामभद्र पाठक, आभिषेक पाठक, निहाल तिवारी, प्रांजल तिवारी, रत्नेश पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, संचित सिंह और गुंजन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव राहुल मिश्रा ‘काशी’ ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page