Connect with us

वाराणसी

दांडी घाट पर डूब रहे युवक को एनडीआरएफ ने बचाया, समय रहते किया सफल रेस्क्यू

Published

on

Loading...
Loading...

स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने लगा बिहार का युवक, बचावकर्मियों ने तत्काल नदी में लगाई छलांग

श्रद्धालुओं ने सराहा एनडीआरएफ का साहसिक अभियान, सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

वाराणसी। गंगा नदी के दांडी घाट पर गुरुवार सुबह स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब रहे एक युवक को 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बचा लिया। एनडीआरएफ के इस साहसिक रेस्क्यू अभियान की घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने सराहना की।

जानकारी के अनुसार, दांडी घाट पर पिकेट एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान सुबह लगभग 7:30 बजे एनडीआरएफ के जवानों ने एक युवक को स्नान करते समय गहरे पानी में डूबते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बचाव दल तत्काल सक्रिय हुआ और बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

एनडीआरएफ के प्रशिक्षित बचावकर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर नदी तट पर पहुंचाया। बचाए गए युवक की पहचान रिशुराज (20 वर्ष), पुत्र सतीश कुमार पटेल, निवासी नालंदा (बिहार) के रूप में हुई। समय पर किए गए इस सफल बचाव अभियान से उसकी जान बच गई।

Advertisement

घटना के दौरान वाराही घाट और आसपास के घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने पूरे रेस्क्यू अभियान को देखा और एनडीआरएफ टीम के साहस, दक्षता एवं त्वरित कार्रवाई की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

इस अवसर पर एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने आमजन से अपील की कि गंगा नदी में स्नान करते समय पूरी सावधानी बरतें, गहरे पानी में जाने से बचें तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी सतर्कता किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page