Connect with us

वाराणसी

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, किया वृक्षारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

सिंधोरा मंडल के मरूई शक्ति केंद्र पर हवन-पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम

भाजपा नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

वाराणसी। प्रधानमंत्री के रूप में Narendra Modi के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के सिंधोरा मंडल अंतर्गत मरूई शक्ति केंद्र स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान, हवन-पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रभात सिंह (मिंटू) रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। अंत में हवन-पूजन कर देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री फौजदार शर्मा, सिंधोरा मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, मंडल महामंत्री संतोष यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्याम शंकर सिंह, रामप्रवेश मिश्रा, अशोक सिंह, राजेश सिंह, विनोद जायसवाल, अजय उपाध्याय, दिवाकर दुबे, फिरोज खान, कमलेश और महेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page