Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री मोदी के 4,399 दिनों की ऐतिहासिक सेवा यात्रा पर भाजपा नेताओं ने किया अन्न सेवा कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए लगातार 4,399 दिनों तक राष्ट्र सेवा का नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री महेश चन्द श्रीवास्तव ने वाराणसी में सेवा एवं समर्पण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ कुष्ठ आश्रम, संकट मोचन तथा पूज्य भाई जी अन्नक्षेत्र में भोजन वितरण कर जरूरतमंदों की सेवा की गई।

Loading...

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा आशुतोष पॉल, महानगर महामंत्री युवा मोर्चा अवनीश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष विश्वास जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक चंदन दास गुप्ता सहित अंकुर श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा, आदर्श अग्रहरि, पीयूष भट्टाचार्य, उत्कर्ष श्रीवास्तव, उत्कर्ष शर्मा एवं अतुल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त कर चुके हैं। उनकी यह यात्रा देश के 140 करोड़ नागरिकों के विश्वास, समर्थन और आकांक्षाओं का प्रतीक है।वक्ताओं ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विस्तार, वैश्विक कूटनीति और गरीब कल्याण योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। महिलाओं, युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों को केंद्र में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page