Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी ने तीन बीईओ का रोका वेतन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले के तीन खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की धीमी प्रगति और कार्यों में लापरवाही पाए जाने के चलते की गई।

डीएम वाराणसी की समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि कई ब्लॉकों में कक्षा 5 से कक्षा 6 में बच्चों के प्रवेश का निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। संतोषजनक प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ने चिरईगांव, काशी विद्यापीठ और नगर क्षेत्र के BEO का वेतन बाधित करने का निर्देश जारी किया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और बच्चों के भविष्य से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षा अधिकारियों को शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने जून माह तक रिक्त पदों और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस कार्रवाई के बाद विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आगे और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page