Connect with us

वाराणसी

बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था का सैलाब, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़े श्रद्धालु

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। झमाझम बारिश के बीच भी काशी की आस्था अपने चरम पर नजर आई। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालु छाता और रेनकोट के सहारे घाट पर डटे रहे और पूरे विधि-विधान से होने वाली आरती का दर्शन कर खुद को धन्य महसूस किया।

आरती के दौरान घाट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार, घंटियों की गूंज और दीपों की रोशनी के बीच मां गंगा की आराधना ने हर किसी को भावविभोर कर दिया। देश-विदेश से आए पर्यटक भी इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने और बारिश के बीच आयोजित इस दिव्य आयोजन को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि काशी में मौसम चाहे जैसा भी हो, मां गंगा के प्रति श्रद्धा कभी कम नहीं होती। यही वजह है कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी गंगा आरती में श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई और आस्था का यह अद्भुत नजारा देर शाम तक जारी रहा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page