वाराणसी
बीजेपी की तीन राज्यों में जीत पर हरहुआ में निकली विजयी यात्रा
Loading...
Loading...
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में अभूतपूर्व विजय के अवसर पर हरहुआ में विजय यात्रा निकालकर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। यह विजयी यात्रा हरहुआ चौराहे से शुरू होकर हरहुआ बाजार होते हुए कोईराजपुर मोड़ से होते हुए फिर हरहुआ चौराहे पर समाप्त हुई।
Loading...

यह विजय यात्रा भाजपा के मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा की अगुआई में निकाली गई, जिसमें चंद्रशेखर सिंह, अनिल पांडेय, उत्सव सिंह, राजेश मौर्य, श्रवण चौरसिया, अनिल रजत सिंह, निखिल सिंह, आदित्य सिंह जायसवाल, वीरेन्द्र जायसवाल एवं अन्य जनमानस ने शामिल होकर इस विजय यात्रा को सफल बनाया।
Continue Reading
