Connect with us

अपराध

करचोलिया फार्म के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार तिवारी का शव करचोलिया फार्म के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक लक्ष्मी शंकर तिवारी के पुत्र थे और बुधई पुर में जनरल स्टोर की दुकान चलाने के साथ ही ब्याज पर पैसे देने का कार्य भी करते थे।

परिजनों के अनुसार, मनोज कुमार तिवारी शनिवार शाम किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इस दौरान उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु फोन स्विच ऑफ मिला।

Loading...

रविवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर गए, तब करचोलिया फार्म के पास माता मंदिर से पहले महुआ के पेड़ के नीचे एक शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक ने टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था तथा कान और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल के पास नमकीन का पैकेट भी बरामद हुआ है।

प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि हत्या गला रेतकर की गई है। सूचना पर थाना अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी, फॉरेंसिक टीम और एसओजी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page